Sahibganj : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर गुरूवार को साहिबगंज समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में डीसी रामनिवास यादव, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्रा, सदर एसडीओ राहुलजी आनंद जी, जिले के सभी वरीय पदाधिकारी व सभी विभागों के कर्मी शामिल हुए. सभी ने दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. साथ ही ज़िले में भी शोक सभा के बाद सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया. गौरतलब है कि राज्य सरकार ने जगरनाथ महतो के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. बता दें कि चेन्नई में इलाज के दौरान लंबी बीमारी के बाद गुरूवार 6 अप्रैल की सुबह जगरनाथ महतो ने अंतिम सांस ली. यह">https://lagatar.in/sahibganj-youth-died-in-road-accident-police-recovered-dead-body/">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने शव किया बरामद [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने शव किया बरामद [wpse_comments_template]
Leave a Comment