Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : ज़िला पर्यावरण समिति की बैठक में डीसी ने दिए अहम निर्देश

Sahibganj : जिला समाहरणालय में 18 मार्च को डीसी रामनिवास यादव ने ज़िला पर्यावरण समिति की बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर 34 क्रशर प्लांटों में बैग हाउस लगाने का निर्देश दिया गया है. 7 संचालकों को प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है. जिन क्रशर प्लांटों में बैग हाउस नहीं लगाया गया है उसके खिलाफ संबंधित विभाग कार्रवाई सुनिश्चित करे. क्रशर प्लांट एवं खदानों में स्प्रिंकलर्स सिस्टम कितने जगह लगे हैं इसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिन खदानों में अभी तक स्प्रिंकलर्स सिस्टम नहीं लगे हैं उन खदानों का सीटीओ रद्द करने का निर्देश दिया गया. सभी क्रशर प्लांटों एवं खदानों में एनजीटी के आदेश पर पीएम 10 मशीन लगाया जाना है. संबंधित अधिकारी निरीक्षण करें कि पीएम 10 मशीन अभी तक लगाया गया है या नहीं. निरीक्षण के क्रम में क्रशर व खदान संचालकों को बताएं कि मशीन का लोकेशन क्या हो. सभी क्रशर का कन्वेयर बेल्ट ढ़का है या नहीं इसे भी देखा जाना चाहिए. 100 टीपीएस क्षमता वाले सभी क्रशर प्लांटों में पीटीज़ेड कैमरा लगवाने और खनिज पदार्थों का परिवहन तिरपाल से ढककर करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीएफओ मनीष तिवारी, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, डीटीओ संतोष गर्ग, एमओ विभूति कुमार, एसडीओ राहुलजी आनंदजी, रोशन साह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, सीओ समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=582134&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : डीसी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही