महिला समूह के खाते से अध्यक्ष ने की लाखों की निकासी
Godda : गोड्डा जिले में महिला समूह के खाते में फर्जीवाड़ा कर बैंक सखी व महिला समूह अध्यक्ष द्वारा लाखों रुपए की निकासी कर ली गई. मामला गोड्डा सदर प्रखंड की पांडुबथान पंचायत का है. पुनसिया व धर्मूडीह गांव में चल रहे कई महिला समूहों के खाते से फर्जी तरीके से निकासी कर लेने की बात सामने आ रही है. इसको लेकर महिला समूह की सेकड़ों सदस्य न्याय की गुहार लगाने के लिए शुक्रवार की दोपहर उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं. महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला समूह की पंचायत अध्यक्ष व बैंक सखी ने फर्जी हस्ताक्षर कर राशि की निकासी कर ली है. राधा महिला समूह के खाते से 608000, दुर्गा महिला समूह के खाते 276000 रुपए, कृष्ण महिला समूह के खाते से 20000 रुपए की निकासी की गई है. महिलाओं कहा कि थाना को सूचना दी गई, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया. कहा गया कि कोर्ट में जाकर केस करो. समूह की चंपा देवी, रूपा देवी आदि ने चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्रवाई नही की गई, तो महिलाएं आंदोलन करने को बाध्य होंगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mla-kedar-hazra-laid-the-foundation-stone-of-khandidih-path-2-news-including/">गिरिडीह: विधायक केदार हाजरा ने किया खांडीडीह पथ का शिलान्यास समेत 2 खब [wpse_comments_template]
Leave a Comment