Search

 
 
 

साहिबगंज : संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीसी ने की आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक

 
Sahibganj : उपायुक्त रामनिवास यादव ने 6 अगस्त को बाढ़ एवं सूखा के मद्देनजर पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की. समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त ने हालिया दिनों में गंगा नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी पर चर्चा की. उन्होंने संबंधित प्राधिकारी को सचेत होने को कहा. साथ ही उधवा प्रखंड की स्थिति का जायजा लेते हुए गोताखोर, नाव, लाइफ़ जैकेट सहित रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ज़रूरी साजो सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सड़क हादसे मारे गये लोगों के परिजनों को जल्द मुआवज़ा देने का निर्देश डीसी ने आपदा प्रबंधन अंतर्गत संचालित योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को मिलने वाली मुआवजा राशि से संबंधित समीक्षा की. संबंधित पदाधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत कर उनके आश्रितों को मुआवजा राशि आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल की क्षति पर भी निगरानी रखने और तत्काल इसकी सूचना देने को कहा गया. बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज राहुल जी आनंद जी और संबंधित क्षेत्र के अंचलाधिकारी एऔर थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-district-mining-task-force-will-be-in-action-against-illegal-mining/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अवैध खनन के ख़िलाफ़ एक्शन में रहेगी जिला खनन टास्क फोर्स [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही