Search

 
 
 

साहिबगंज : डीसी ने की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक

 
Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने विभाग के कार्यपालक अभियंता गोविंद कश्यप को पेयजल से संबंधित कायों की प्लानिग बनाकर तुरंत समर्पित करने का निर्देश दिया. साथ ही एजेंसी से सभी कार्य समय पर पूरा कराने की हिदायत भी दी. उन्होंने डीडीसी को 15 दिनों मैं कार्य की समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपने को कहा. साथ ही एमपीएस, एसबीएस, कलेक्टर को योजनाओं में गुणवत्ता पूर्ण कार्य किया जा रहा है या नहीं इसकी रिपोर्ट संबंधित बीडीओ से लेकर समर्पित करने का निर्देश दिया. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक अभियंता व कनीय अभियंता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही