Search

 
 
 

साहिबगंज : मनरेगा में नियुक्ति को लेकर डीसी ने की चयन समिति की बैठक

 
Sahibganj : साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव ने मनरेगा में संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर नियुक्ति को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की. कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व लेखा सहायक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पिछले 12 जनवरी को लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट लिया गया था. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर मेधा सूची तैयार करने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्र, अपर समाहर्ता विनय मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद, सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी उमेश कुमार व समिति के सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mp-pn-singh-met-villagers-spent-the-night-together/">धनबाद

: सांसद पीएन सिंह ने ग्रामीणों से की मुलाकात, रात साथ बिताई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही