Search

 
 
 

साहिबगंज : गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर डीसी ने की बैठक, 18 विभागों की होगी झांकी

 
Sahibganj : गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव ने बैठक की. बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई. मुख्य समारोह स्थल सिद्धो कान्हू स्टेडियम में सुबह 09:05 बजे ध्वजारोहण होगा. उन्होंने यह भी कहा कि जैप-9 के दो प्लाटून, जैप-9 प्रशिक्षक पुरुष व महिला के दो-दो प्लाटून और जिला सशस्त्र बल के दो प्लाटून, एनसीसी के दो प्लाटून सहित कुल 10 प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे. परेड का पूर्वाभ्यास 19 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा.इस दौरान कुल 18 विभाग योजनाओं से जुड़ी झांकी निकालेंगे. बैठक में डीसी रामनिवास यादव के अलावे एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, कार्यपालक दंडाधिकारी मिथिलेश झा, सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान, एसडीओ सदर राहुल जी आनंद जी, डीसीएलआर जयवर्धन कुमार, श्रम अधीक्षक धीरेंद्र नाथ महतो, कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-the-girl-hanged-herself-with-the-help-of-a-fan/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : युवती ने पंखे के सहारे लगाई फांसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही