Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों के साथ डीसी ने की विशेष बैठक

Sahibganj : दुर्गा पूजा व दशहरा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर सिद्धो कान्हू सभागार में डीसी राम निवास यादव की अध्यक्षता में 3 अक्टूबर को एक विशेष बैठक आयोजित हुई. बैठक में डीसी ने जिले से आए तमाम पूजा कमेटी के अध्यक्ष व सचिवो से समस्याओं से संबंधित जानकारी ली. डीसी ने पूजा समिति के पदाधिकारियों से शरारती तत्वों की गतिविधियों या किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल देने को कहा. डीसी ने कहा कि प्रशासन हर एक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करेगा. पंडालों के आसपास सफाई रखने, साथ ही अधिक धुआं वाले पटाखों का इस्तेमाल ना करने को भी कहा गया. बैठक में पूजा समितियों से भी सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का आग्रह किया. किसी भी भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट पर फौरन रिपोर्ट करने को भी कहा गया. नदी, तालाब में प्रतिमा ना विसर्जन करने का निर्देश उपायुक्त ने बताया कि नदी, नाला, पोखर में प्रतिमा का विसर्जन ना करने की अपील की. विसर्जन के लिए पूजा समितियों से विशेष स्थान बनाकर बैरिकेटिंग कर प्रतिमा विसर्जित करने का आग्रह किया. साहिबगंज नगर व राजमहल नगर पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा गंगा किनारे बनाए गए विशेष स्थान में ही प्रतिमा का विसर्जन करने को कहा गया. बैठक को संबोधित करते हुए एसपी अनुरंजन किसस्पोट्टा ने कहा कि ज़िले के सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. किसी भी प्रकार की अशांति, उपद्रव की सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी. बैठक में डीसी नाम निवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता विनय कुमार झा, स्थापना उप समाहर्ता मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज राहुल जी आनंद जी, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी रोशन साह, सभी बीडीओ, सभी सीओ, सभी डीएसपी, सभी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य व जिले के सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-in-view-of-dussehra-durga-puja-the-route-of-small-and-big-vehicles-has-been-fixed/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : दशहरा, दुर्गा पूजा के मद्देनज़र छोटे-बड़े वाहनों का रूट निर्धारित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही