Search

 
 
 

साहिबगंज : डीसी ने किया तालझारी सीएचसी का निरीक्षण, प्रभारी डॉक्टर रंजन कुमार को हटाया

 

Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने शनिवार को तालझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. डीसी ने सबसे पहले पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट को सड़क किनारे रोक कर पूछताछ की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने तालझारी बीडीओ पवन कुमार को पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट के एमओ राहुल कुमार का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया. इसके बाद सीएचसी के निरीक्षण के दौरान डीसी ने डॉक्टरों की उपस्थिति की रिपोर्ट व उपलब्ध दवाओं की सूची की जानकारी ली. अस्पताल की व्यवस्था से नाराज डीसी ने प्रभारी डॉक्टर रंजन कुमार को तत्काल हटाने का निर्देश दिया. जिसपर अमल करते हुए सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार को पद से हटा दिया.

डीसी ने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची हिंदी व संथाली भाषा में अस्पताल के बोर्ड पर डिस्प्ले करें. उन्होंने रजिस्टर की जांच के दौरान इस बात पर गौर किया कि डॉक्टरों ने कितने मरीजों की जांच की है और किन बीमारी के मरीज आ रहे हैं. इसके बाद अस्पताल के वार्डों, प्रसूति गृह, दवा काउंटर, ड्रेसिंग रूम, शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया. निर्माणाधीन डीपीएचयू का भी जायजा लिया.

तालझारी प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक

इसके बाद डीसी तालझारी प्रखंड कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने बीडीओ व प्रखंड के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की. प्रखंड में चल रहीं विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए. मौके पर बीडीओ पवन कुमार, डॉ मिलिंद राज, बीपीएम विजय राम आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-5-accused-of-munshi-balgovind-sahu-murder-case-arrested/">लातेहार

: मुंशी बालगोविंद साहू हत्‍या कांड के 5 आरोपी गिरफ्तार

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही