Search

 
 
 

साहिबगंज : डीसी ने अनुमंडल पुस्तकालय और टाउन हॉल का लिया जायजा, दिये निर्देश

 
Sahibganj :  साहिबगंज डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को पोखरिया स्थित अनुमंडल पुस्तकालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नियमित रूप से पत्रिका क्रय करने, अतिरिक्त कमरे, बुक, रैक, शौचालय आदि बनाने के लिए प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया. हेमंत सती ने जिला शिक्षा अधीक्षक को पुस्तकालय का सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर पुस्तकालय प्रबंधन समिति का गठन करने का निर्देश दिया. वहीं छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करने को कहा. उन्होंने वहां मौजूद विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. अनुमंडल पुस्तकालय के निरीक्षण के बाद डीसी ने टाउन हॉल का भी जायजा लिया. मौके पर नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही