Search

 
 
 

साहिबगंज: सिदो कान्हू जयंती पर आयोजित स्थल का डीसी ने लिया जायज़ा

 
Sahibganj: शहीद सिदो कान्हू की जयंती पर आयोजित समारोह की तैयारियों का जायज़ा लेने रविवार 9 अप्रैल को डीसी रामनिवास यादव बरहेट प्रखंड स्थित भोगनाडीह गांव पहुंचे. यहीं पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 अप्रैल को शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके वंशजों को अंग वस्त्र प्रदान करेंगे. डीसी ने सभी तैयारियों को सुनिश्चित करने भोगनाडीह स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल, सिदो कान्हू पार्क, वंशजों के आवास स्थल का निरीक्षण किया. बचे हुए कार्यो को जल्द पूर्ण करने के साथ ही कहा कि समारोह के दौरान आने वाले ग्रामीणों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े. टेंट पंडाल निर्माण की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए. मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार,डीएसपी राजेंद्र दूबे,एसडीओ राहुल जी आनंद जी, एसडीपीओ बरहरवा, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, उप समाहर्ता, सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=603210&action=edit">यह

भी पढ़ें:अवैध खनन मामला : ईडी के नोटिस के बाद साहिबगंज पुलिस ने नयी प्राथमिकी दर्ज की [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही