Search

 
 
 

साहिबगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में हर-घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर डीसी ने किया जागरूक

 
Sahibganj : आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीसी राम निवास यादव ने जवाहर नवोदय विद्यालय में 8 अगस्त को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर स्कूली बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी ने जिले के लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. डीसी ने बताया कि जागरूकता को लेकर 12 अगस्त को बरहेट स्थित सिदो कान्हू पार्क और सिदो कान्हू स्टेडियम मेथी में चित्रांकन, निबंध, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 13 अगस्त को सिदो कान्हू स्टेडियम साहिबगंज से समाहरणालय साहिबगंज तक स्वच्छता सह तिरंगा रैली निकाली जाएगी. जिले के अलग-अलग हिस्सों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर को हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जोड़ने की पहल कर रही हैं. यह">https://lagatar.in/sahibganj-decree-to-vacate-quarters-of-26-contract-workers-deputy-superintendent-issued-a-letter-on-the-orders-of-dc/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : 26 अनुबंध कर्मियों को क्वार्टर खाली कराने फ़रमान, डीसी के आदेश पर उपाधीक्षक ने ज़ारी की चिट्ठी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही