Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : डीसी ने आधी रात तालझारी बेकचुरी मौजा में मारा छापा

Sahibganj : डीसी रामनिवास यादव ने गुप्त सूचना पर 27 मई शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि डेढ़ बजे ज़िला खनन टास्क फोर्स के साथ तालझारी प्रखंड अंतर्गत बेकचुरी मौजा में अचानक छापा मारा. इस दौरान उन्होंने इलाके में सील किए गए 4 क्रशरों में दो क्रशर को जुगाड़ से चलते हुए पाया. एक अवैध पत्थर खदान में पत्थर लोड करते हुए वाहनों को भी पाया. जिसके बाद डीसी ने टास्क फोर्स को वहां मौजूद लोगों को पकड़ने व वाहनों को जब्त करने का निर्देश दिया. तीन घंटों की सघन छापामारी के बाद डीसी टास्क फोर्स को कई निर्देश देकर सुबह लगभग 5:30 बजे वापस लौटे. इधर डीसी ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जिले में अवैध पत्थर कारोबार किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. डीसी ने बताया कि पिछले महीने टास्क फोर्स ने वहां 4 क्रशर सील किया था. छापेमारी के दौरान क्रशर चलते पाये गये. दो जगह पर पोकलेन को भी काम करते पाया गया. उन्होंने कहा कि सील होने के बावजूद क्रशरों का चलना पदाधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है. डीसी ने कहा कि क्रशर व वाहन सीज होंगे. कई लोगों को पकड़ा गया है. आरोप सिद्ध होने पर उनके ऊपर भी माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/sahibganj-mp-and-mla-inaugurated-visitors-room-in-mufassil-police-station/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सांसद व विधायक ने मुफस्सिल थाना में किया आगंतुक कक्ष का उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही