Search

 
 
 

साहिबगंज : डीसी ने की खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

 
Sahibganj : साहिबगंज डीसी हेमंत सती ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने खाद्य आपूर्ति के कार्यों की प्रगति की बिंदुवार जानकारी ली अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. सरकारी राशन की ट्रांस्पोर्टिंग करने वाले वाहनों में जीपीएस लगाने की बात कही. इस पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी वाहनों में जीपीएस लगा दिया गया है. इस पर डीसी ने जीपीएस के माध्यम से सभी वाहनों की लाइव लोकेशन की जांच करने को कहा. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को गोदामों में आगत-निर्गत रोस्टर पंजी तैयार करने व खाद्य सामग्री की ढुलाई करने वाले वाहनों की फिटनेस की जांच कराने का निर्दश दिया. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा व सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/irfan-mian-will-run-bulldozer-on-your-house-bhanu/">इरफान

मियां आपके घर पर चलेगा बुलडोजरः भानू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही