Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : डीसी ने बैठक में की कारा सुरक्षा की समीक्षा

Advertisement
Advertisement
बंदियों के स्वास्थ्य जांच का दिया निर्देश
Sahiganj : डीसी राम निवास यादव की अध्यक्षता में 31 जुलाई को समाहरणालय में कारा सुरक्षा के आंतरिक मामलों से संबंधित बैठक हुई. बैठक में मंडल कारा साहिबगंज व उपकरण राजमहल की आंतरिक व्यवस्था पर चर्चा की गई. इस दौरान डीसी ने दोनों कारा में उग आए झाड़-जंगलों को साफ करने का निर्देश दिया. उन्होंने दोनों कारा में लगे सीसीटीवी की समय समय पर जांच करने का निर्देश दिया. डीसी ने दोनों जगहों पर कार्यरत पुलिस बल व कैदियों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, एसी विनय मिश्र, सिविल सर्जन डॉ0 रामदेव पासवान, एसडीओ राजमहल, डीएसपी राजेंद्र दुबे, नजारत उप समाहर्ता अमर प्रसाद, जेल सुपरिटेंडेंट व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716487&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : सिदो कान्हो स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही