Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : एमडीए की तयैरियों की डीसी ने की समीक्षा, समय पर दवा मुहैया कराने का निर्देश

Sahibganj : मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में कालाजार, आईआरएस व स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबंधित टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि 10 फरवरी से मास ड्रग एडमिस्ट्रेशन एमडीए की शुरुआत हो रही है. डीसी ने कहा कि सभी एमओआईसी सुनिश्चित करें कि सभी जगह दवा समय पर पहुंचे. सभी को सहिया के सहयोग से एमडीए की दवा खिलाना सुनिश्चित कराएं. उन्होंने यह भी कहा कि सीएचओ और एमपीडब्ल्यू इसकी जिम्मेदारी लेंगे और इसकी निगरानी भी करेंगे. एमडीए की दवा कैसे खिलाएं, इसकी जागरूकता के लिए सहिया, पीडीएस डीलर ,एसएचजी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. डीसी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रमुख, ग्राम प्रधान व मुखियाओं को भी बुलाएं और दवा खिलाने के प्रति जागरूक करने के लिए उनकी मदद लें. वहीं प्रधानमंत्री टीवी मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए डीसी ने निश्चय मित्र बनाने पर चर्चा की, जहां संबंधित पदाधिकारी ने जिले में निश्चय मित्र की स्थिति बताई. डीसी ने सभी पदाधिकारियों को निश्चय मित्र की समय-समय पर देखभाल करने और उन्हें पोषाहार उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में उपायुक्त के अलावा सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान, डीएस डॉ.मोहन पासवान, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-deo-fixed-accountability-for-malpractice-free-examination/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए डीईओ ने तय की जवाबदेही [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही