Search

साहिबगंज : डीसी ने की भू-अर्जन की समीक्षा, सड़क निर्माण के मामले जल्द निबटाने का निर्देश

Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को अपने कार्यालय में विभिन्न अंचलों के सीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारियों के सड़क निर्माण से संबंधित भू-अर्जन की समीक्षा बैठक की. बैठक में एनएच 80, जल मार्ग प्राधिकरण व अन्य परियोजनाओं से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई. डीसी ने अधिकारियों को भू-अर्जन के मामले जल्द निबटाने व सड़क निर्माण में तेजी लोने का निर्देश दिया. बैठक में  एनएच 80 के फेज-1 व फेज-2, मुंगेर से मिर्जाचौकी पथ, एनएच-133 (बी) के गंगा पुल टोल प्लाजा, गंगा पुल निर्माण, आईडब्ल्यूएआई साहेबगंज से संचालित समदानाला बंदरगाह निर्माण, बंदरगाह के संपर्क पथ का निर्माण, विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, उपस्कर पार्क व इसके संपर्क पथ का निर्माण आदि पर चर्चा की गई. बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत, एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार, भूमि उप समाहर्ता विमल सोरेन, भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर कुमार दास, सभी सीओ व एनएच 80 के पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : प्रयागराज">https://lagatar.in/maha-kumbh-in-prayagraj-from-january-13-dharma-sansad-on-27th-regarding-the-formation-of-sanatan-board/">प्रयागराज

में महाकुंभ 13 जनवरी से, सनातन बोर्ड के गठन को लेकर 27 को धर्म संसद
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp