Search

 
 
 

साहिबगंज : स्टोन चिप्स लदे 13 हाइवा व ट्रक डीसी ने किया जब्त, तीन ड्राइवर अरेस्ट

 
Sahibganj : राजमहल प्रखंड में लगे राजकीय माघी मेला से मंगलवार की देर रात लौट रहे डीसी रामनिवास यादव व एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने ओवरलोडिंग व अवैध खनन का खेल अपनी आंखों से देखा. इसके बाद स्टोन चिप्स से लदे 13 हाइवा व ट्रक को जब्त करने के साथ तीन चालकों को भी गिरफ्तार किया गया. तीनपहाड़, बोरियो होते हुए साहिबगंज बोरियो एनएच 80 मुख्य सड़क पर बांझी जिलेबिया घाटी के पास अवैध रूप से चिप्स लदे हाइवा व ट्रकों की कतार देखते ही डीसी रुके. पदाधिकारियों को देखते ही वाहन चालक अपनी गाड़ी छोड़कर भागने लगे. डीसी ने सभी रोकवाकर कागज़ातों की जांच की. डीसी ने फोन पर जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार को फटकार लगाते हुए फौरन स्पॉट पर आने को कहा. इसी क्रम में अधिकतर चालक वाहन छोड़ कर भाग खड़े हुए. अधिकारियों ने मौके से तीन चालकों को पकड़ा और जिरबाबाड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया. वाहनों को पुलिस लाइन में लगाया गया है. जिरवाबाड़ी व बोरियो पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-warrantee-arrested-and-sent-to-jail/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही