Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : डीसी, एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश समेत 3 खबरें

Sahibganj : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर साहिबगंज के डीसी हेमंत सती व एसपी कुमार गौरव ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से कई बूथों का निरीक्षण किया. बूथों पर पानी, बिजली, शौचालय सहित अन्य उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों को जरूरी सुधार करने का निर्देश दिया. इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने नगर पालिका स्कूल, जिला परिषद परिसर, अति संवेदनशील बूथ नंबर 67-68 पब्लिक हाई स्कूल, सरस्वती पुस्तकालय महादेवगंज, कमला देवी कन्या मध्य विद्यालय व मध्य विद्यालय मिर्जाचौकी स्थित बूथ नंबर 48, 50 व 52 का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ अंगानाथ स्वर्णकार, साहिबगंज बीडीओ रामबालक कुमार व बूथों के बीएलओ उपस्थित थे.

चर्च में गुड फ्राइडे पर हुई विशेष आराधना

[caption id="attachment_866215" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/church-sahib.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चर्च में अनुष्ठान में भाग लेते मसीही विस्वासी[/caption] Sahibganj : जिले के तालझारी प्रखंड स्थित सीएनआई एपीफनी चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे श्रद्धा के साथ मनाया. विशेष प्रार्थना सभा में मसीहियों ने प्रभु यीशु की आराधना की और गुनाहों के लिए क्षमा मांगी. बड़हरवा चर्च के पास्टर डिक्कन विजय किस्कू ने अपने प्रवचन में लोगों को प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया. प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने से पहले उनकी सात वाणियों को पढ़ा गया. पास्टर ने कहा कि यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाने की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है. गुड फ्राइडे से एक दिन पहले माउंडी थर्सडे मनाया गया. इस दिन यीशु ने अपने 12 शिष्यों के पैर धोए थे. सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन प्रभु यीशु के जिंदा होने  की खुशी में ईस्टर मनाया जाएगा. पास्टर ने लोगों से कहा कि दूसरों के गुनाहों को क्षमा करें, इससे प्रभु यीशु आपके गुनाहों को क्षमा करेंगे. अंत में बच्चों ने यीशु मसीह के जीवन वृत्त पर नाटक प्रस्तुत किया।

चोरी से बिजली तार खींचकर काम रहा रहा था ठेकेदार, बाल-बाल बचे थानेदार

Sahibganj : बरहेट-गादीगंज रोड पर खुटौना के समीप ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) की ओर से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया जा रहा है. पुल का निर्माण गोड्डा की निजी कंपनी योगदान कंस्ट्रक्शन करा रही है. ठेकेदार पास के ट्रांसफॉर्मर से चोरी से बिजली तार जोड़कर निर्माण कार्य करा रहा था. इसी दौरान बूथों का निरीक्षण कर थाना प्रभारी पवन कुमार वापस लौटने समय तार के संपर्क में आकर करंट से बाल-बाल बच गए. थाना प्रभारी डायवर्सन से होकर गुजर रहे थे, तभी अचानक गाड़ी तार के संपर्क में आ गई, जिससे गाड़ी में करंट महसूस हुई. थाना प्रभारी ने घटना की सूचना बिजली विभाग के एसडीओ सत्यम कुमार मरांडी व बीडीयो बीडीओ अंशु कुमार पांडे को दी. एसडीओ सत्यम कुमार मरांडी के निर्देश पर विभाग की टीम ने कार्यस्थल पर पहुंचकर बिजली चोरी पकड़ी और अवैध कनेक्शन काटते हुए करीब 200 मीटर तार जब्त कर लिया. थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की लिखित शिकायत मिली है. ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी  दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-special-prayer-held-on-good-friday-in-jarangdih-church/">बोकारो

: जारंगडीह चर्च में गुड फ्राइडे पर हुई विशेष प्रार्थना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही