Search

 
 
 

साहिबगंज : रोजगार मेला में डीसी बोलें- युवा पढ़ाई के साथ-साथ अपना स्किल करें डेवलप

 
Sahibganj : रविवार को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, साहिबगंज में दत्तोपंत ठेगड़ी रोजगार मेला -2024 का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला दंडाधिकारी- सह- डीसी हेमंत सती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सिदो-कान्हो सभागार साहिबगंज में आयोजित इस मेले में डीसी ने उपस्थित युवक-युवतियों को अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ अपना स्किल डेवलपमेंट करना अत्यंत जरूरी है. जिला प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि वैसे युवक- युवतियां जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष है, जो किसी कारण से अपनी पढ़ाई छोड़ चुके हैं. वैसे युवक- युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से उसके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए आवेदक को झारखंड के किसी भी नियोजनालय से निबंधन होना अनिवार्य है. इस रोजगार मेले में कुल 10 नियोजक शामिल हुये. इस मौके पर अपर समाहर्ता विनय कुमार मिश्र, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार झा, श्रम अधीक्षक धीरेंद्र नाथ महतो, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस मार्टिन तारीक, यंग प्रोफेशनल राजीव रंजन कुमार एवं श्रम नियोजन कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/before-the-ipl-debut-jharkhands-promising-wicketkeeper-batsman-robin-minz-met-with-an-accident-his-bike-was-blown-to-pieces/">IPL

डेब्यू से पहले झारखंड के होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही