Search

 
 
 

साहिबगंज : डीसी ने जिलेवासियों को दी नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं

 
Sahibganj : सोमवार को ज़िला दंडाधिकारी सह डीसी राम निवास यादव ने जिलेवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं स्वच्छ रहने का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि यह वर्ष ज़िलेवासियों के लिए सुख समृद्धि लेकर आये. उन्होंने कहा कि यह वर्ष जिलेवासियों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस वर्ष गंगा नदी पर गंगा पुल का निर्माण कार्य संपन्न होगा. एनएच 80 का चौड़ीकारण कार्य एवं विभिन्न खेल के लिए इंडोर स्टेडियम की शुरुआत होगी. साथ ही राज्य सरकार द्वारा पहल की गयी है कि 50 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद से ही सभी आदिवासी एवं दलितों को सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत वृद्धा पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने एक बार पुनः सभी जिलेवासियों एवं प्रेस तथा मीडिया के प्रतिनिधियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-nishikant-ji-keep-making-predictions-everything-will-be-revealed-in-two-days-sarfaraz/">Exclusive:

निशिकांत जी करते रहें भविष्यवाणी, दो दिन में होगा सब खुलासा: सरफराज
[wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही