Ranchi: झारखंड में संथाल क्षेत्र में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में ईडी जांच कर रही है. ईडी ने सोमवार को साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव से आठ घंटे तक पूछताछ की. वे सुबह करीब 11 बजे ईडी के कार्यालय में पहुंचे थे और शाम सात बजे बाहर निकले. ईडी ने अवैध खनन से संबंधित उनसे कई सवाल किये. जिसमें उन्होंने सभी मामलों में जवाबदेह संबंधित जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) और एसपी, साहिबगंज को ठहराया. उन्होंने कहा कि उन सवालों का बेहतर जवाब ये दोनों अधिकारी ही दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-12-years-in-jail-for-raping-and-marrying-a-minor/">बोकारो
: नाबालिग से बहलाकर शादी व दुष्कर्म के दोषी को 12 साल की क़ैद
ढाबे में घुसी अनियंत्रित थार जीप, एक की मौत, तीन घायल
: नाबालिग से बहलाकर शादी व दुष्कर्म के दोषी को 12 साल की क़ैद
गंगा नदी में जहाज डूबने के मामले में डीसी ने कहा कि रिपोर्ट जिला खनन पदाधिकारी ने बनाई थी
ईडी ने गंगा नदी में अवैध स्टोन चिप्स लदे ट्रकों सहित डूबने वाले मालवाहक जहाज मामले में गलत तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट सरकार और सीनियर अफसर को भेजने के मामले में जब डीसी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि रिपोर्ट जिला खनन पदाधिकारी ने बनाई थी. उन्होंने उस रिपोर्ट को अग्रसारित किया था. इसके अलावा डीसी ने कहा की जहाज हादसे में जांच रिपोर्ट में नाव यातायात संचालन समिति के पदाधिकारी दाहू यादव और अन्य दोषी पाए गए थे. दाहू यादव पर केस क्यों दर्ज नहीं हुआ, यह जानकारी वहां के एसपी दे सकते हैं. एफआइआर करना पुलिस का काम है. बेहतर जानकारी वहां के एसपी ही दे पाएंगे. इसे भी पढ़ें- गढ़वाः">https://lagatar.in/garhwa-uncontrolled-thar-jeep-entered-the-dhaba-one-killed-three-injured/">गढ़वाःढाबे में घुसी अनियंत्रित थार जीप, एक की मौत, तीन घायल
Leave a Comment