Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : स्वच्छता जागरुकता रथ को डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी

Advertisement
Advertisement

एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरुक

Sahibganj : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 20 सितंबर को विकास भवन परिसर से उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मालूम हो कि जिले में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य साहिबगंज को कचरा मुक्त करना है. इसी कार्यक्रम के तहत पीएचईडी की ओर से एलईडी जागरूकता रथ निकाली गई है. यह रथ सभी प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा. इस दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक युक्त कचड़ा का सही निपटारा करने व एकल प्लास्टिक का उपयोग न करने की सीख दी जाएगी. इस जागरुकता रथ को रवाना करने के दौरान उप विकास आयुक्त के अलावा पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता गोविंद कच्छप, डीपीएम जीनत परवीन सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/blood-donation-camp-organized-on-the-foundation-day-of-deoghar-advocate-council/">यह

भी पढ़ें: देवघर अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर लगा रक्तदान शिविर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही