Search

 
 
 

साहिबगंज : डीडीसी ने किया गोबर गैस प्लांट का उद्घाटन

 
गंगा के दियारा क्षेत्र में स्थापित किया गया है प्लांट, 16 परिवार कर रहे उपयोग
Sahibganj : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, साहिबगंज के द्वारा उधवा प्रखंड के ग्राम पंचायत पश्चिम प्राणपुर और ग्राम पंचायत दक्षिण पलासगाछी में निर्मित सामुदायिक गोबर गैस प्लांट का उद्घाटन उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रभात कुमार बरदियार ने किया. उन्होंने कहा कि गोवर्धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-2, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार का अति महत्वकांक्षी परियोजना है. जिसका उद्देश्य ग्राम स्तर पर पशुपालन को बढ़ावा देना, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, इंधन के अतिरिक्त साधन के अवसर तलाशना तथा कचरा प्रबंधन करना है.

प्लांट से 16 परिवारों का जल रहा चूल्हा

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता गोबिंद कच्छप ने बताया कि फिलहाल दोनों नवनिर्मित गोबर गैस प्लांट से 16 परिवारों का गैस चूल्हा जल रहा है. ये परिवार इंधन हेतु कोयला, लकड़ी, गोइठा का उपयोग नहीं करते हैं. प्लांट निर्माण के लिए भारत सरकार से प्रत्येक जिला से 50 लाख की राशि मिली थी. दोनों प्लांट का निर्माण दियारा इलाकों में किया गया है. मौके पर अपर सचिव इंद्र देव मंडल, पीएचडी झारखंड सरकार, स्टेट कोऑर्डिनेटर आजाद हुसैन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता गोबिंद कच्छप और अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-make-special-arrangements-for-security-in-all-the-police-stations-of-the-district-sp/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिले के सभी थानों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करें – एसपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही