Search

 
 
 

साहिबगंज : प्रखंड समन्वयक को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश डीडीसी ने दिया

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj)- स्वच्छ भारत मिशन के ग्रामीण कार्य योजनाओं को लेकर विकास भवन सभागार में 9 जुलाई को डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने किया था. बैठक में सभी प्रखंड समन्वयक और सोशल मोबिलाइजर को डीडीसी ने लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गोविंद कश्यप ने राशि आवंटित किए गए एजेंसियों को अविलंब उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करने को कहा. एनएफएचएस सर्वे प्रतिवेदन तथा ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए लक्ष्य निर्धारण, गोवर्धन योजना के लाभुकों का चयन करने को लेकर डीडीसी ने प्रखंडवार सोशल मोबिलाइजर और प्रखंड समन्वयक के साथ समीक्षा की. बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक राहुल कुमार, आशीष यादव, राजेश घोष, जाहिद, सुनील हांस्दा, बेबी कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=352914&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : 10 जुलाई से 17 जुलाई तक चलाया जाएगा पौधरोपरण अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही