Search

 
 
 

साहिबगंज : अपूर्ण योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश डीडीसी ने दिया

 
Sahiganj : साहिबगंज (Sahibganj)- डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने सीएसआर, आकांक्षी योजना और अनाबद्ध निधी अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक 5 जुलाई को समाहरणालय सभागार में की. बैठक में आकांक्षी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2021 तक योजनाओं में हुए प्रगति की समीक्षा की गई. एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की कुल 84 योजनाएं ली गई थी, जिसमें 77 योजनाएं पूरी हो चुकी है. 7 योजना अधूरा है. डीडीसी ने इन 7 अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. आकांक्षी योजना अंतर्गत आधारभूत संरचना की 77, स्वास्थ्य एवं पोषण के 11, शिक्षा के 13, आजीविका एवं कौशल विकास के 10 अर्थात् कुल 156 योजनाओं को लिया गया था, जिसमें 110 योजनाएं पूरी हो चुकी है. 46 बचे हुए योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश डीडीसी ने दिया. अनाबद्ध योजना समीक्षा के क्रम में एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 13 योजनाएं ली गई थी. योजनाओं पर काम चल रहा है. डीडीसी ने सभी योजनाएं जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. डीडीसी ने अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की. बैठक में कार्यपालक अभियंता एनआरईपी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विशेष प्रमंडल, भवन प्रमण्डल, जिला योजना पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=348323&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बकरीद पर्व पर आपसी भाईचारा बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता- डीसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही