Search

 
 
 

साहिबगंज : समर अभियान के तहत घरों के सर्वे में तेजी लाने का डीडीसी ने दिया निर्देश

 
Sahibganj : साहिबगंज (Sahibganj)- विकास भवन सभागार में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने एक हजार दिवसीय समर अभियान प्रगति की समीक्षा बैठक 7 जुलाई को की. समर राज्य सरकार का विशेष अभियान है. इसके तहत डोर टू डोर सर्वे कर कुपोषित एवं एनीमिया पीड़ित महिलाओं-बच्चों को चिन्हित कर उपचार किया जाएगा. अभियान के बाद कुपोषण मुक्त होने वाली पंचायतों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे. अभियान के तहत केंद्रवार पोषण दल सर्वे कर रहा है. बैठक में सर्वे में हुए प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में चर्चा चली कि कुल 1698 आंगनबाड़ी केंद्रों में सर्वे कार्य चल रहा है. ज़िले में 13 लाख से अधिक घरों का सर्वे का लक्ष्य निर्धारित है. डीडीसी ने सर्वे में गति लाने एवं बचे हुए घरों का सर्वे करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, डॉ. मोहन पासवान, बीटीटी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=350961&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जमीन कब्जाधारियों के साथ रेलवे अधिकारियों व बीडीओ ने की वार्ता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही