Search

 
 
 

साहिबगंज : डीडीसी ने की कृषि योजनाओं की समीक्षा

 
Sahibganj : समाहरणालय सभागार में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में कृषि विभाग के योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक हुई. बैठक में कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत ई केवाईसी की दैनिक प्रगति, बीज विनिमय एवं वितरण योजना अंतर्गत प्रखंड वार किसानों का रजिस्ट्रेशन समेत अन्य कृषि योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में पीएम किसान केसीसी एवं सामान्य केसीसी की समीक्षा के क्रम में कहा गया कि बैंकों को सामान्य केसीसी के लिए 5,647 तथा पीएम किसान केसीसी के लिए 2,429 कुल 8,076 आवेदन भेजे गए हैं. बैठक में प्रखंड वार पर वर्षापात एवं उत्पादन प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई. अन्य योजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को केसीसी एवं ऋण वितरण में प्रगति लाने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी के अलावा जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, एलडीएम साहिबगंज, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=412296&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिले के 40 शिक्षक शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही