Search

 
 
 

साहिबगंज : डीडीसी ने अधिकारियों के साथ की योजनाओं की समीक्षा

 
Sahibganj : साहिबगंज के डीडीसी सतीश चंद्रा ने सोमवार को विकास भवन परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ आकांक्षी योजनाओं की समीक्षा बैठक की. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रमुख सात बिंदुओं पर चर्चा की. संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य संपन्न करने व डेटा सुधारने का निर्देश दिया. बोरियो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिंडरा में पदस्थापित दो सीएचओ में से एक को हटाकर दूसरे सेंटर में पदस्थापित करने का आदेश दिया. बैठक में बीपीएम मंडरो, नीति आयोग के मनीष कुमार, टीबी विभाग के सुपरवाइजर रित्विक आनंद, मंडरो के सीएचओ रवि कुमार जादेव, मोहन सिंह जादेव,पिंकी पाल, सलोनी कुमारी, अरूपी प्रिया, अनुप्रिया किस्कू, स्नेहलता हांसदा, नितिन चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : 13">https://lagatar.in/poster-released-of-criminals-who-looted-rs-13-lakh-and-shot-hotel-manager/">13

लाख की लूट और होटल मैनेजर को गोली मारने वाले अपराधियों का पोस्टर जारी, सूचना देने वाले को रांची पुलिस देगी 20 हजार इनाम
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही