Search

साहिबगंज : हत्या कर फेंका गया अज्ञात अधेड़ का शव मिला

Sahibganj : तालझारी थाना क्षेत्र के करमपुरातो पंचायत के जमालपुर गांव के बहियार से 06 जून को एक अधेड़ व्यक्ति उम्र लगभग 55 वर्ष की लाश तालझारी पुलिस ने बरामद किया है. शव देखने से प्रतीत होता है कि युवक को पहले बुरी तरह पीटा गया फिर गले रेत कर हत्या कर दी गई है. राजमहल प्रभारी डीएसपी प्रदीप कुमार उरांव, इंस्पेक्टर राजीव रंजन आदि ने मौके पर पहुंचकर जांच की. डीएसपी ने बताया कि किसी ने लाश होने की सूचना दी थी. अधेड़ व्यक्ति की शरीर पर मारपीट के निशान हैं. उसके गले में चाकू से वार किया गया है. मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है. मौके पर तालझारी थाना के प्रभार थाना प्रभारी सुनील कुमार, एसआई उपेंद्र कुमार दास सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660396&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : टास्क फोर्स की बैठक में रोग नियंत्रण पर चर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp