Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : गंगा दशहरा पर स्नान करने गई किशोरी की मौत

Sahibganj : गंगा दशहरा के दिन 30 मई की सुबह अपनी मां के साथ गंगा नदी में स्नान करने गई एक 10 वर्षीया किशोरी की मौत डूबने से हो गई. मृतका का नाम तालझारी थाना के महाराजपुर निवासी राजू पंडित की पुत्री खुशी कुमारी है. स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत कर उसे नदी से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दो बहन व एक भाई में खुशी कुमारी सबसे बड़ी थी. भाई का नाम लाला कुमार पंडित व बहन का नाम सृष्टि कुमारी है. पिता राजू पंडित मिट्टी का बर्तन और प्रतिमा बनाकर बाजार में बेचता है. घटना की सूचना पाकर तालझारी थाना प्रभारी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652188&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जर्जर भवन में विस्फोट से पांच बच्चें गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही