Search

 
 
 

साहिबगंज : आंगनबाड़ी केंन्द्र की सेविका की चयन के लिए दोबारा आमसभा की मांग

 
Sahibganj : बोरियो प्रखण्ड के धोबी टोला आंगनबाड़ी केंन्द्र की सेविका चयन को लेकर ग्रामीणों ने 6 सितंबर को प्रर्दशन किया. गौरतलब है कि 25 अगस्त को आमसभा का आयोजन किया गया था. लेकिन ग्रामीणों के हंगामा के कारण सेविका का चयन नहीं हो पाया था. ग्रामीणों ने एक बार फिर डीसी व विधायक लोबिन हेम्ब्रम को आवेदन देकर आमसभा आयोजित करने की मांग की. सुषमा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और सुनील रजक ने बताया कि जिले के सभी आला अधिकारी और स्थानीय विधायक से दोबारा आमसभा आयोजित कर सेविका के चयन की मांग की गई है. लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई. जिसके कारण ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बाहर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द आमसभा आयोजित कर सेविका का चयन होना चाहिए. प्रदर्शन में सरीता कुमारी, लक्ष्मी देवी, ललीता देवी, भागवती देवी, ममता कुमारी, मीना देवी, काजल देवी, फूलो देवी, रीता देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-in-the-meeting-of-jharkhand-state-trained-assistant-teacher-the-discussion-on-the-arrears-of-salary/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक की बैठक में बकाये वेतन पर हुई चर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही