Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए डीईओ ने तय की जवाबदेही

साहिबगंज : मार्च माह में होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर सोमवार को संध्या महाविद्यालय साहिबगंज में केंद्र अधीक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई. जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ.दुर्गा नंद झा के नेतृत्व में सभी केंद्र अधीक्षक सह प्रधानाध्यापक के साथ बैठक हुई. बैठक में जिला अंतर्गत होने वाली परीक्षा केंद्र के सभी  केंद्र अधीक्षक उपस्थित हुए. [caption id="attachment_547486" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/PARIKSHA-BAITHAK-BHEED-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> बैठक में शामिल सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र अधीक्षक[/caption] डीईओ दुर्गानंद झा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा से संबंधित बेहतर परिणाम के लिए जो शैक्षणिक व्यवस्था है, उसमें परिवर्तन की दिशा में प्रयास होना चाहिए. कहा कि परीक्षा कदाचार मुक्त स्वच्छ वातावरण में हो इसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र अधीक्षक की होगी. परीक्षा के साथ-साथ मूल्यांकन को लेकर भई चर्चा की गई. बैठक में शंभू नाथ पाठक प्राचार्य संध्या महाविद्यालय, प्रेम नाथ तिवारी, कुणाल कुमार शर्मा, अमित कुमार, शिव शंकर मिश्रा,  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल चंद्र सिंह, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, एडीपीओ झारखंड शिक्षा परियोजना आशीष कुमार व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-lic-and-sbi-investors-should-be-protected-every-penny/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : एलआईसी व एसबीआई के निवेशकों के पाई-पाई की हो सुरक्षा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही