Search

 
 
 

साहिबगंज : डीइओ ने की कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की समीक्षा बैठक

 
Sahibganj : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में 24 अगस्त को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा ने की. बैठक के दौरान डीइओ ने सभी वार्डन और शिक्षकों से अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से करने का आग्रह किया. डीइओ ने कहा कि शिक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दास्त नही की जाएगी. डीइओ ने सभी विद्यालय में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियो के पदस्थापन का ब्योरा लिया. साथ ही कक्षा वार नामांकित छात्राओं की संख्या की जानकारी ली. छात्रावास की स्तिथि का विस्तृत ब्योरा लेते हुए डीइओ ने सुधार संबंधी ज़रूरी निर्देश दिये. मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की प्रभारी अनिमा सिंह, रोमी अंगिक, मधुलिका मेरीटा किस्कू, खुशबू, शिखा भारती,  लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर सुरक्षा यादव, मो.साशिद, रश्मि मुर्मू, प्रीति प्रियंका मराण्डी सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-there-is-a-lot-of-dirt-in-the-barhait-haat-pada-complex-it-is-difficult-for-people-to-live-due-to-foul-smell/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बरहेट हाट पाड़ा परिसर में गंदगी का अंबार, दुर्गंध से लोगों का रहना दूभर [wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही