Search

साहिबगंज : उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का मांगा प्रतिवेदन, की समीक्षा

Sahibganj : समाहरणालय सभागार में 26 जून को उपायुक्त राम निवास यादव ने बाल विकास परियोजना के तहत संचालित योजनाओं को लेकर जिले के सभी सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने महिला पर्यविक्षिकाओं से जिस भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है उस मकान का प्रतिवेदन लेकर समीक्षा की. उपायुक्त ने पूर्व में जिले के सभी प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने के लिए पांच-पांच सरकारी जमीन चिह्नित करने और बरहेट प्रखंड में 10 जगह चिह्नित करने का निर्देश दिया था. बैठक में उपायुक्त ने बीडीओ और सीओ को जमीन चिह्नित कर सूचना देने को कहा. प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र वर्तमान में निजी जगहों पर संचालित किया जा रहा है. प्रखंडों में जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का विद्युतीकरण नहीं हुआ है, उन केंद्रों का सात दिनों के अंदर विद्युतीकरण कराने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में जल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा के क्रम में कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 25400 के लक्ष्य से ज्यादा 25598 लाभुकों के आवेदन स्वीकृत किए गए. वित्तीय वर्ष 2023-24 में अभी तक 180 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, अभी और भी आवेदन आएंगे. उपायुक्त ने लंबित आवेदनों का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, डीएस  डॉ. मोहन पासवान समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680070&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिले में मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का कराया जाएगा निर्माण - डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//