Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज :  एनजीटी के आदेश को सुनिश्चित कराने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

Sahibganj : समाहरणालय सभागार में 24 फरवरी को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपायुक्त ने एनजीटी के आदेश को सुनिश्चित कराने, अवैध खनन के शिकायतों की जांच, अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए गठित टीम की छापेमारी, क्रशर मशीन संचालन के लिए सीटीओ कागजात नहीं रहने पर की गई कार्रवाई समेत अन्य मामलों की समीक्षा की. बैठक में जिले के सभी थानों में विगत 1 माह के दरम्यान अवैध खनन रोकने को लेकर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने गंगा नदी पर प्रत्येक फेरी घाटों की जांच निश्चित अंतराल पर करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया. उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि फेरी घाट का संचालन केवल बंदोबस्ती धारक ही करे. उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारियों को जिन क्रशर मशीन संचालक के पास फैक्ट्री लाइसेंस नहीं है उन क्रशरों को बंद कराने का निर्देश दिया गया. खदानों में इस्तेमाल किए जाने वाले विस्फोटक मानक के अनुरूप है कि नहीं, विस्फोटक का प्रमाणपत्र खदान संचालक के पास है कि इसकी जांच का भी निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिला टास्क फोर्स ने दिनांक 6 फरवरी को बिना परिवहन चालान के एक ट्रक को पकड़ा. मुफस्सिल थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई. 8 फरवरी को बिना परिवहन चालान के 15 ट्रक पकड़े जाने पर बोरियो अंचल अधिकारी टूटू दिलीप ने प्राथमिकी दर्ज कराई. 17 फरवरी को राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी रोशन साह की अध्यक्षता में बरहरवा थाना क्षेत्र में डीलर के पास लाइसेंस एवं परिवहन चालान नहीं रहने के कारण भंडारण किए 18000 घनफीट पत्थर चिप्स जब्त किया. इस मामले में दो व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी, राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी रोशन साह, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष गर्ग, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, सभी थानों के  प्रभारी, सभी अंचलाधिकारी,राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=563570&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : रेलवे रैक लोडिंग प्वाइंट से उड़ने वाला धूल कण बना परेशानी का सबब [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही