Search

 
 
 

साहिबगंज : उपायुक्त ने मोतीनाथ धाम में श्रावणी मेला का किया उद्घाटन

 
पूरे माह बाबा पर जलार्पण करते हैं श्रद्धालु
Sahibganj :  तालझारी प्रखंड के महाराजपुर स्थित मोतीनाथ धाम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने 4 जुलाई को नारियल फोड़ और फीता काटकर श्रावणी मेला का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने विधि विधान से पूजा-अर्चना भी किया. पूरे श्रावण मास यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा पर जलार्पण करने आते हैं. उपायुक्त ने पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था का भी जायज़ा लिया. श्रावण माह को देखते हुए यहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. मेला में पानी टैंकर, अग्निशमन, शौचालय समेत अन्य व्यवस्था की गई है. मौके पर तालझारी बीडीओ साइमन मरांडी, मेला कमेटी के सदस्यों समेत स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=687486&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : टाउन हॉल में लगाई गई भ्रमण विज्ञान प्रदर्शनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही