Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की

Sahibganj : समाहरणालय सभागार में 14 फरवरी को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में झारखंड शिक्षा परियोजना, ज़िला शिक्षा अधीक्षक एवं ज़िला शिक्षा कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने शिक्षा पदाधिकारियों को जिन गांवों के स्कूलों में चापाकल सूख गए हैं उसकी सूची बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत होने पर पीएचइडी विभाग की मदद से उन स्कूलों में पानी पहुंचाया जाएगा. उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में पेयजल स्थिति की जानकारी अधिकारियों से मांगी. प्रखंडवार बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्रत्येक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया. भौतिक सत्यापन में बच्चों की उपस्थिति, बिजली, पानी, मिड डे मील समेत अन्य की जांच होगी. कक्षा 9 से 12 वर्ग के बच्चों के पोशाक वितरण राशि भुगतान से संबंधित समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि 82% वितरण पूर्ण कर लिया गया है. कक्षावार जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने जिन प्रखंडों में पोशाक राशि वितरण में प्रगति नहीं हुई है उसमें प्रगति लाने का निर्देश दिया. इसके अलावा उपायुक्त ने अन्य समीक्षा भी की. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=554355&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिला टास्क फोर्स ने 5 हाइवा व एक स्कॉर्पियो को किया जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही