Search

 
 
 

साहिबगंज : ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर विक्षिप्त बच्चे की मौत

 
इंजन में फंसी थी लाश, रेल पुलिस जांच में जुटी
Sahibganj : हावड़ा-जयनगर ट्रेन की इंजन में फंस कर 23 जुलाई को एक बच्चे की मौत हो गई. बताया जाता है कि ट्रेन संख्या 13045 व 13046 हावड़ा से जयनगर जा रही थी. उसी दौरान एक बच्चा ट्रेन की इंजन के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इधर ट्रेन के साहिबगंज पहुंचने पर इस घटना की जानकारी रेल कर्मियों को मिली. यहां लोगों ने देखा कि एक बच्चे का शव ट्रेन की इंजन में फंसा है. बच्चा कहां इंजन की चपेट में आया, यह पता नहीं चल पाया है। इधर रेल पुलिस ने शव को इंजन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया है. बच्चे की पहचान छोटी कोदरजन्ना निवासी 15 वर्षीय विक्षिप्त सलमान, पिता पुटूरु के रूप में हुई है. आशंका व्यक्त की जाती है कि वह करमटोला स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया होगा. इसकी सूचना मिलते ही बच्चे के परिजन करमटोला स्टेशन परिसर में पहुंच गए हैं. इधर, रेलवे पुलिस छानबीन में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707770&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : स्कूल के हेड मास्टर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही