Search

 
 
 

साहिबगंज : उधवा लैम्पस में अवधि पूरी होने के बावजूद नहीं हो रहा भुगतान, खाताधारकों ने किया प्रदर्शन

 
Subodh Singh Sahibganj : जिला के उधवा प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित सहकारिता विभाग का लैम्पस बैंक अमूमन बंद ही रहता है. जिसे लेकर जमा वृद्धि खाताधारकों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है. इतना ही नहीं जमा अवधि पूरी होने के बावजूद खाताधारकों को भुगतान नहीं किया जा रहा है. भुगतान ना होने से खाताधारक परेशान जानकारी के अनुसार लैम्पस में जमा करने वाले स्थानीय छोटे व्यवसायी और मजदूर वर्ग के लोगों को समय अवधि पूरी होने के वावजूद भूगतान नहीं हो रहा है. जिसे लेकर तमाम लोग परेशान हैं. मजदूर वर्ग के खाताधारक  प्रत्येक दिन लैम्पस का चक्कर लगा रहे हैं. चर्चा है कि उधवा लैम्पस में खाताधारकों का 78 लाख से अधिक बकाया है. लैंम्पस के सचिव पर आरोप खाताधारियों ने बताया कि लैम्पस के सचिव ह्रदय नारायण झा पर लैम्पस में जमा राशि का अपने फायदे के लिए व्यक्तिगत व्यवसाय में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. खाताधारकों का कहना है कि लैम्पस सचिव फोन पर हर रोज़ नए-नए बहाने बनाकर भुगतान के लिए टालमटोल कर रहे हैं. खाताधारकों ने कियी प्रदर्शन लैंम्पस कार्यालय बंद रहने और भुगतान ना मिलने से परेशान खाताधारकों ने 18 अगस्त को बंद लैम्पस के सामने विरोध प्रदर्शन किया. जल्द भुगतान की मांग करते हुए लैंम्पस सचिव के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी भी की. मौके पर समीम अख्तर, जुल्फीकार, अब्दुल कादिर, मो तहसीन, मो इब्राहिम सहित अन्य थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-the-henchmen-of-the-wood-mafia-forcibly-took-away-the-confiscated-wood-from-the-forest-area-office-fir-registered/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : वन क्षेत्र कार्यालय मंडरो से जब्त किए गए लकड़ी जबरन ले गये लकड़ी माफिया के गुर्गे, प्राथमिकी दर्ज़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही