Search

 
 
 

साहिबगंज : खनन टास्क फोर्स की बैठक में कार्रवाईयों का दिया गया ब्योरा

 
Sahibganj : समाहरणालय स्थित सभागार में 24 सितंबर को डीसी राम निवास यादव की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि क्रशर एवं माइनिंग यूनिट को 15 दिनों के भीतर एनजीटी के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना है. अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर छापेमारी करने को कहा गया. सभी सीओ को संबंधित चेक नाका पर सीसीटीवी और उसके बैकअप को भी सुरक्षित रखने को कहा गया. जिला खनन पदाधिकारी ने खनन टास्क की कार्रवाईयों की जानकारी दी. बताया गया कि दस सितंबर से अब तक 3 प्राथमिकी दर्ज की गई. इस दौरान 10 वाहनों पर केस दर्ज़ किया गया. अब तक 17 क्रशरों को ध्वस्त किया गया. खनन कार्य व पर्यावरणीय शर्तों का अनुपालन नहीं करने और अनियमितता बरतने के कारण 10 खनन पट्टा को समाप्त कर दिया गया. अवैध खनन, अवैध परिवहन व अवैध भंडारण में 2 लाख 80 हज़ार रूपये की वसूली की गई. बैठक में मौजूद डीसी राम निवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, नजारत उप समाहर्ता मिथिलेश झा, एसडीओ सदर साहिबगंज राहुल जी आनंद जी, डीएसपी राजेंद्र दुबे, डीएमओ विभूति कुमार, एसडीपीओ, संबंधित सीओ, संबंधित थाना प्रभारी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-husband-and-mother-in-law-arrested-in-suspected-death-of-married-woman-sent-to-jail/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पति और सास गिरफ़्तार, भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही