Sahibganj : साहिबगंज व राजमहल प्रखंड में गंगा दशहरा के दिन 30 मई को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई. स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने नदी तट और मंदिरों में पूजा की. मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी. इसी मान्यता को लेकर गंगा दशहरा मनाया जाता है. इस अवसर दान पुण्य का विशेष महत्व है. अहले सुबह से ही गंगा तट पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंचने लगे. कई हिंदू धर्मांवलंबी घरों में शुभ कार्य की शुरुआत गंगा दशहरा के दिन से करते हैं. इस वजह से भी इस दिन का खास महत्व है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=652188&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : जर्जर भवन में विस्फोट से पांच बच्चें गंभीर रूप से घायल [wpse_comments_template]
साहिबगंज : गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Leave a Comment