Search

 
 
 

साहिबगंज : गणपति बप्पा के जयकारे से भक्तिमय हुआ माहौल

 

पांच दिवसीय आयोजन में होंगे विविध कार्यक्रम

Sahibganj : तालझारी प्रखंड में तालझारी स्टेशन के सटे बेलदारचक पुर्वी टोला गांव में 19 सितंबर को प्रतिमा स्थापित कर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई. भव्य पूजा पंडाल में गणपति की प्रतिमा स्थापित कर लोग आराधना में जुटे हैं. वहीं तालझारी गणेश पूजा समिति की ओर से मंगलहाट गंगा घाट से 501 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली. कलश में गंगा जल लेकर कन्याएं मंगलहाट, इंग्लिश, संग्रामपुर, मखानी, लालमाटी, बेलदारचक आदि का भ्रमण कर पूजा पंडाल पहुंचीं जहां कलश को स्थापित किया गया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जगह -जगह शरबत पिलाकर स्वागत किया गया. समिति के अध्यक्ष सुमित कुमार पासवान ने बताया कि पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव में बुधवार को शिवचर्चा, गुरुवार को मटकी फोड प्रतियोगिता, शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रविवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. दूसरी ओर महराजपुर नया टोला में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-building-of-primary-school-amtaro-collapsed-no-casualties/">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : भरभरा कर गिरा प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही