Search

साहिबगंज: स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक ने ली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी

Sahibganj: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक अशोक कुमार का जिले में 28 अप्रैल को आगमन हुआ. वे चानन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कर जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए. डीसी रामनिवास यादव ने महानिदेशक को प्लांट कि जानकारियां दी व बताया कि पूरे शहर में ऐसी व्यवस्था की गई है. जिसके माध्यम से घरों से निकला हुआ पानी नाले के माध्यम से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आता है. यहां पानी का ट्रीटमेंट होने के बाद ही गंगा नदी में प्रवाहित किया जाता है.हर घर को सीवरेज से जोड़ने का कार्य किया गया है. पहले गंगा नदी में शुद्ध जल प्रवाहित नहीं होता था पर प्लांट के बन जाने से नदी काफी शुद्ध हुई है. नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी. महानिदेशक ने कहा कि झारखंड का एकमात्र जिला साहिबगंज है जहां से गंगा गुजरती है. इसे निर्मल व स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है. मौके पर नप अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, धनंजय कुमार सिंह, मनोज कुमार, डीसीओ राम प्रसाद,डॉ रणजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, एनसीसी छात्र आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621343&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : सीएम के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट पहुंचे ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp