Search

 
 
 

साहिबगंज : टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण

 
Sahibganj : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने 8 जनवरी को भरतीया कॉलोनी स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 35 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण किया. किट वितरण के लिए कुल 186 मरीजों की सूची बनाई गई थी. बाद में शेष बचे मरीजों में भी किट का वितरण किया जाएगा. मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वर्ष 2030 तक दुनिया को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक लक्ष्य से हटकर 2025 तक भारत को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है. मैंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी का एहसास करते हुए किट का वितरण किया. टीबी मरीज़ हमारे समाज का अंग है. मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क दवा तो मिलती है, लेकिन पौष्टिक आहार नहीं. पौष्टिक आहार नहीं मिलने के कारण टीबी मरीज़ समय पर स्वस्थ नहीं हो पाते. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519813&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जिला बार एसोसिएशन ने किया कार्य बहिष्कार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही