Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : होली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, संयुक्त आदेश जारी

Sahibganj : जिले में होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. इसके लिए डीसी रामनिवास यादव ने संयुक्त आदेश जारी कर थानावार 13 क्षेत्रों में विभाजित किया है. साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र में 27 जगहों पर 30 दंडाधिकारी, 27 पुलिस पदाधिकारी और 341 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 9, पुलिस पदाधिकारी 9, पुलिस जवान 93 तैनात रहेंगे. जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 14, पुलिस पदाधिकारी 13 और 93 पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 5, पुलिस पदाधिकारी 5, पुलिस जवान 56 तैनात रहेंगे. तालझारी थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 4, पुलिस पदाधिकारी 4, पुलिस जवान 44 तैनात किए जाएंगे. तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 9, पुलिस पदाधिकारी 5, पुलिस बल 45. राजमहल थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 9, पुलिस पदाधिकारी 9, पुलिस जवान 65 तैनात रहेंगे. राधानगर थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 10, पुलिस पदाधिकारी 8, पुलिस जवान 50 तैनात रहेंगे. बरहरवा थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 17, पुलिस पदाधिकारी 6, पुलिस जवान 170. कोटलपोखर थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 7, पुलिस पदाधिकारी 3, पुलिस जवान 35. रांगा थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 9, पुलिस पदाधिकारी 8, पुलिस जवान 60. बरहेट थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 7, पुलिस पदाधिकारी 6, पुलिस जवान 70. बोरियो थाना क्षेत्र में दंडाधिकारी 6, पुलिस पदाधिकारी 6, पुलिस जवान 48 तैनात रहेंगे. होली के दौरान अग्निशमन दस्ता को भी तैयार रखा जाएगा. जिले में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा. सभी शराब दुकानें और रेस्टोरेंट को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दंडाधिकारी समेत पुलिस जवान तैनात रहेंगे. संवेदनशील जगहों पर पुलिस की नजर रहेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=572647&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : संस्कृत विद्यालय में फाग महोत्सव का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही