Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : माघी पूर्णिमा मेला की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Sahibganj : सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में आगामी 5 फरवरी को आयोजित माघी पूर्णिमा मेला की तैयारियों से संबंधित बैठक आयोजित की गई. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक में डीसी ने घाटों पर बैरिकेडिंग कराने, गंगा घाट के साथ रेलवे मैदान बालू घाट सहित अन्य स्थानों पर समतलीकरण कराने का निर्देश दिया. साथ ही राजमहल में स्थित सभी सार्वजनिक शौचालय व स्नानागार को खोलने और पानी की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया. इस दौरान गोताखोरों के दैनिक मानदेय को लेकर ज़रूरी निर्देश दिया गया. सुरक्षा के मद्देनज़र एनडीआरएफ टीम की मांग के लिए पत्र लिखने को कहा गया है. बैठक में डीसी के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, एसडीओ सदर राहुल जी आनंद जी, डीसीएलआर जयवर्धन कुमार, नगर पंचायत राजमहल के अध्यक्ष केताबुद्दीनउ शेख, एसडीओ राजमहल, अंचलाधिकारी राजमहल, कार्यपालक पदाधिकारी विशाल पांडे, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-awareness-rally-taken-out-on-leprosy-prevention-day/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कुष्ठ निवारण दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही