Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिला कांग्रेस ने शुरु की गौरव यात्रा, मिर्जाचौकी से साहेबगंज तक की गई पदयात्रा

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : साहेबगंज जिला कांग्रेस कमिटी ने 9 अगस्त को जिले में आज़ादी की गौरव यात्रा की शुरुआत की. जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने मिर्जाचौकी से साहिबगंज के बीच गौरव यात्रा अभियान के तहत पदयात्रा की. मिर्जाचौकी हटिया में दुर्गा स्थान प्रांगण से शुरू होकर यह पदयात्रा मिर्जाचौकी बाजार होते हुए रेलवे फाटक पार के हाजीपुर भिट्ठा, राजगांव, दिहारी, बड़ी कोदरजन्ना, भलुआ टोली, पटुआ टोला, करमटोला, अम्माडीहा, कलुआ पुल, महादेवगंज, डेरा, मठिया, घोड़मारा पुल, तालबन्ना होते हुए संस्कृत विद्यालय पहुंची. उसके बाद ये यात्रा गुड़ मार्केट चौक बाजार से आगे बढ़ते हुए गांधी चौक, पटेल चौक होकर स्टेशन चौक पहुंची. जहां गौरव यात्रा के पहले चरण “बलिदान यात्रा” का समापन किया गया. पदयात्रा में जिलाध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के साथ जिला समन्वयक सह कार्यक्रम प्रभारी जगद्धात्री झा, प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष मो कलीमुद्दीन, पाकुड़ जिला के समन्वयक बासुकीनाथ यादव, निवर्तमान प्रदेश सचिव अनिल ओझा, जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, जिला सचिव मो सलाउद्दीन, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव पूनम किरण चौरसिया, नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, बोरियो प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह, सोशल मीडिया को कोऑर्डिनेटर राजकुमार राज, सुधीर कुमार झा, गौतम झा, सिद्धार्थ मंडल, अमीर चंद्र चौधरी, लड्डू मंडल आदि उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-program-at-sahibganj-college-on-world-tribal-day-mla-lobin-hembram-attended/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : विश्व आदिवासी दिवस पर साहिबगंज कॉलेज में कार्यक्रम, विधायक लोबिन हेम्ब्रम हुए शामिल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही