Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जिला समन्वय समिति की हुई बैठक

Sahibganj : समाहरणालय सभागार में 13 फरवरी को डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला समाज कल्याण, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग, मत्स्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, परिवहन समेत अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में डीडीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को छूटे कार्यों को जल्द पूरा करने और योजना में प्रगति लाने का निर्देश दिया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने गंगा किनारे बसे 78 गांवों में सोक पिट बनाने का निर्देश दिया. इन गांवों में किसानों के फायदे के लिए बर्मी कंपोस्ट के निर्माण पर भी चर्चा की गई. बैठक में अपर समाहर्ता ने आपदा से संबंधित कोई भी केस लंबित नहीं रखने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया. भू अर्जन की समीक्षा के क्रम में एनएच-80 में जिन रैयतों की जमीन ली गई है उन्हें जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी और अपर समाहर्ता के अलावा डीसीएलआर जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राहुल जी आनंद जी, कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पदाधिकारी, गोविंद कच्छप और सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=552232&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : कृषि विधेयक के खिलाफ चेंबर ने कृषि मंत्री का पुतला फूंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही