Search

 
 
 

साहिबगंज जिला क्रिकेट अंडर-16 टूर्नामेंट : संत जोसेफ स्कूल ने असगार्डियंस को हराया

 

Sahibganj : साहिबगंज जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में शुक्रवार का मैच संत जोसेफ स्कूल व असगार्डियन्स के बीच मैच खेला गया. संत जोसेफ स्कूल ने कड़े मुकाबले में असगार्डियंस को 12 रन से हरा दिया. संत जोसेफ स्कूल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 213 रन बनाये. मोहम्मद कैफ ने 19, प्रिंस कुमार ने 18, वारिस अली हसन ने नाबाद 80, ताबिश अनवर ने 19 रन बनाए. असगार्डियंस की ओर से अभिषेक कुमार, अभिज्ञान ओझा व कुश कुमार ने 2-2 विकेट लिए.

जवाबी पारी खेलने उतरी असगार्डियंस की टीम 24.4 ओवर में 201 रन बना कर ऑल आउट हो गई. अभिषेक ने 28, ध्रुव राय ने 30, कुश कुमार ने 66, विराट ने 11, अनिकेत शर्मा ने 28 व अनुराग ने 17 रनों का योगदान दिया. संत जोसेफ स्कूल के बल्लेबाज वारिस अली हसन को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय, साहिबगंज के पीटी टीचर आत्मप्रकाश मिश्रा ने उसे ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. अंपायरिंग अशफाक आलम व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा ने, जबकि स्कोरिंग केएस सौरभ ने की. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव अंकुर सिन्हा, अमित तिवारी, सतीश सिन्हा, ग़ोपाल सिंह, मो जुनैद, आदित्य सहित अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-inspected-the-counting-venue-directed-to-install-high-speed-internet/">धनबाद

: डीसी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, हाई स्पीड इंटरनेट लगाने का निर्देश

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही